फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश के थ्री डी लोगो का अनावरण

विज्ञापन
जीटी रोड स्थित रमाडा होटल में पावना ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पावना ग्रुप का लोकार्पण क? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आईपीएल, इंडियन फुटबॉल लीग और प्रो-कबड्डी लीग जैसे खेलों की तर्ज पर प्रीमियर हैंडबॉल लीग जून में हो रही है। लीग में ‘गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश’ टीम खेलेगी। पावना ग्रुप ने यह फ्रेंचाइजी टीम खरीदी है। इस टीम का थ्री डी लोगो का अनावरण किया गया। पावना ग्रुप ने उप्र में हैंडबॉल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को पीएचएल के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में पीएचएल की दूसरी फ्रेंचाइजी टीम गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश की आधिकारिक घोषणा की गई। पीएचएल प्रमुख मनु अग्रवाल व पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की।
मंडलायुक्त गौरव दयाल व भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने गोल्डन ईगल्स टीम के 3डी लोगो का अनावरण किया। पीएचएल प्रमुख मनु अग्रवाल ने बताया कि लीग-2022 में उत्तर प्रदेश की टीम गोल्डन ईगल्स हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने कहा कि हैंडबॉल लोकप्रिय खेल है और भारत के अधिकांश स्कूलों ने इसे अपने खेल पाठ्यक्रम में शामिल किया है, लेकिन समय के साथ इसकी लोकप्रियता कम हुई है। इसलिए हैंडबॉल के प्रति लोगों को फिर से जागरूक करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें