फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मी, दफ्तर में जड़े ताले

Wed, 26 Nov 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नगर पालिका में संविदा कर्मी की नियु​क्ति के विरोध में मंगलवार की सुबह पालिका कार्यालय पर लगी कर - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में कनिष्ठ लिपिक पद पर स्थायी नियुक्ति के विरोध में सफाई व जलकल विभाग के लगभग 850 कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। सभी कर्मचारी नगर पालिका परिसर में जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। अवकाश के कारण कार्यालय तो बंद थे, लेकिन आपात सेवाओं के लिए खुले कुछ पटलों को कर्मचारियों ने बंद कराते हुए पालिका के कार्यालय का शटर गिरवा दिया और उस पर ताले जड़ दिए।
विज्ञापन




स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू, सफाई कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष उमेश चंचल व जलकल यूनियन के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आउटसोर्सिंग पर लगभग 540 सफाई कर्मी हैं और लगभग सौ कर्मचारी जलकल विभाग में हैं। इनके अलावा नगर पालिका कार्यालय में भी कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य कर्मचारी हैं, जो आउटसोर्स से भर्ती हैं।




इस तरह लगभग 650 अस्थायी कर्मचारी हैं, लिहाजा इन सभी को स्थायी नौकरी दी जाए। ये कर्मी 20-20 वर्षों से नगर पालिका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारियों ने इनके बारे में नहीं सोचा और बाहरी व्यक्ति को स्थायी नौकरी दे दी, जबकि सीधे नियुक्ति पर शासन से रोक है।
विज्ञापन




पदाधिकारियों ने कहा कि या तो यह नियुक्ति रद्द की जाए या फिर उनके कर्मचारियों को भी स्थायी किया जाए। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। बाद में फर्श बिछाकर कार्यालय परिसर में ही बैठे रहे। सफाई कर्मचारियों ने इससे पहले सोमवार रात को भी घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कार्य न करते हुए सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए थे।







आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर दर्ज कराएंगे विरोध

सफाई कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष उमेश चंचल ने बताया कि बुधवार की सुबह भी नगर पालिका परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें