फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व विधायक की कोठी के बाहर दो गुटों में मारपीट, बीच-बचाव करने आए विधायक के बेटे से भी उलझ गए, फायरिंग

Mon, 08 Feb 2021 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
विधायक की कोठी के बाहर भिड़े दो गुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की ज्ञान सरोवर कालोनी में पूर्व विधायक स्व. मलखान सिंह की कोठी के बाहर रविवार शाम को दो छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग देख पूर्व विधायक के बेटे बाहर आ गए और बीच-बचाव करने लगे तो एक पक्ष उनसे भी उलझ गया। इस पर पूर्व विधायक पक्ष ने भी हवाई फायरिंग कर रंगबाजों को दौड़ा दिया। इधर, सूचना पर थाना क्वार्सी पुलिस पहुंची। मौके से तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही। हालांकि किसी ने उनके खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


शहर के एक नामचीन स्कूल की फेयरबेल पार्टी मैरिस रोड स्थित होटल में आयोजित हुई थी। यहां डांस को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। विवाद के बाद छात्र यहां से ज्ञान सरोवर कालोनी में पूर्व विधायक स्व. मलखान सिंह की कोठी के बाहर पहुंच गए। वहां पर समझौते के लिए बातचीत हो रही थी। तभी वहां एक पक्ष ने हवाई फायर कर दिया। फायरिंग देख लोग सन्न रह गए। इधर, पूर्व विधायक के बेटे पुष्पेंद्र सिंह घर से बाहर आ गए। माजरा समझते हुए उन्होंने बीचबचाव कराकर समझौता कराना शुरू किया। इस बीच उनसे भी एक व्यक्ति उलझ गया।

इस पर बात बिगड़ती देख इधर से हवाई फायरिंग कर दी गई। इस पर छात्र मौके से भागने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख सभी वहां से भाग गए। मगर कुछ देर में फिर दूसरी बार भिड़ंत हुई। इस बार वहां मौजूद लैपर्ड ने धमकाकर शांत कराने का प्रयास किया। मगर युवक नहीं माने। इस पर फिर से पुलिस बुलाई गई और मौके से तीन छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। चूंकि पूर्व विधायक का घर संवेदनशील है। वहां घटना होने पर उनकी ओर से किसने फायरिंग की, यह अभी पता नहीं चला है। बाकी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। युवकों से झगड़े को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें