फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दो भाजपा नेताओं के गुटों के बीच हुई फायरिंग में आया नया मोड़, लालजी वर्मा के समर्थन में उतरा लोधी समाज

Sat, 25 Dec 2021 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा नेताओं के दोनों गुटों में हुई फायरिंग में एक पक्ष से पिंका ठाकुर पेट में गोली लगने से जख्मी है, जबकि लालजी वर्मा पक्ष से उनके बेटे के पैर में छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
लोधी समाज के लोग कर रहे बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड पर दो भाजपा नेताओं के गुटों  में हुई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा नेता लालजी वर्मा पक्ष के समर्थन में बरौली विधानसभा क्षेत्र का लोधी समाज उतर आया है।

विज्ञापन


इसी के तहत जीटी रोड भूकरावली के गेस्ट हाउस में लोधी समाज की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें महेंद्र प्रताप सिंह पिंका ठाकुर के सियासी प्रभाव में पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लग रहा है।

शाम तक बैठक में हो सकता है महत्वपूर्ण निर्णय
इस बैठक में देर शाम तक पुलिस या सरकार के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि दोनों गुटों में हुई फायरिंग में एक पक्ष से पिंका ठाकुर पेट में गोली लगने से जख्मी है, जबकि लालजी वर्मा पक्ष से उनके बेटे के पैर में छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लाल जी और उनके तीन बेटों को जेल भेज दिया है, जबकि पिंका ठाकुर के दो गनर हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें