फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अपार्टमेंट में आग लगने से खलबली, कर्मचारियों की सतर्कता से टली दुर्घटना

विज्ञापन
खान एंड ब्रादर्स इंफ्रा टैक प्राइवेट लिमिटेड के ट्विन इस्पायर-1 में लगी आग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलबकरात और एएमयू के मध्य स्थित ट्विन इस्पायर-1 में लगे ट्रांसफार्मर में करीब 11 बजकर 25 मिनट पर भीषण आग लग गई। इससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और अग्निशमन की टीम को सूचना दी गई, लेकिन सूचना के घंटों बाद भी टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने तत्परता दिखाकर आग पर काबू पाया। खान एंड ब्रदर्स इंफ्रा टेक प्रा.लि. के ट्विन इस्पायर-1 में लगी आग से खलबली मच गई। अपार्टमेंट के मेंटेनेंस टीम के गुड्डू, राहुल एवं आबिद ने बताया कि हमारे पास आग बुझाने के पर्याप्त साधन हैं।
आग लगने के बाद कर्मचारी कर्मचारी अपार्टमेंट में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने में जुट गए और अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि सूचना के बावजूद अग्निशमन की टीम समय पर नहीं पहुंची। इसकी वजह से अपार्टमेंट के निवासियों में अग्निशमन विभाग के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें