महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में विद्युत विभाग के एक मीटर रीडर के साथ मारपीट कर दी । साथ ही हमलावरों ने उससे पैसे छीन लिए और स्लिप बनाने वाली मशीन भी तोड़ दी। पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
रामहरि निवासी ऐंचना ने बताया कि वह किला रोड उप संस्थान पर तैनात है । रविवार को वह बरौला जाफराबाद में बिजली का बिल बनाने पहुंचा था। वहां शलमा पत्नी शाहबाज ने पहले बिल न बनाने की बात कही। उसकी बात को नकार दिया। फिर वह कम रुपयों का बिल बनाने की बात कहने लगी। इसका विरोध करने पर शलमा व उसके पति शाहबाज व शलमा के भाई व तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। जेब में रखे 5730 रुपये भी छीन लिए। मीटर रीडर मशीन, जिससे की बिल स्लीप निकली है उसे भी तोड़ दिया। मामले में थाना बन्नादेवी पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाश जारी है ।