फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर करीब एक बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गौतमबुद्धनगर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट-57 पर यह हादसा हुआ। मथुरा की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार में टक्कर मारी। इससे कार सवार राजा प्रताप शर्मा पुत्र शांति प्रसाद शर्मा (65) और उनके बेटे नानक चंद शर्मा (45) निवासी गांव धमेड़ा नाड़ा जनपद बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार तुषार (19) और नकुल पुत्र राजा प्रताप शर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें