फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 04 Oct 2021 06:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह 11 बजे करीब 70-80 किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। कलेक्ट्रेट के वीआईपी गेट पहुंच गए और गेट पर ही भाकियू टिकैत के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल तोमर के नेतृत्व में धरना दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में अलीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों ने आंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे से धरना दिया। सुबह 11 बजे करीब 70-80 किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। कलेक्ट्रेट के वीआईपी गेट पहुंच गए और गेट पर ही भाकियू टिकैत के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल तोमर के नेतृत्व में धरना दिया। 

विज्ञापन


किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के तीनों गेट बंद कर दिए। कर्मचारियों तक को अंदर नहीं आने दिया। दोपहर एक बजे तक धरना चला। उसके बाद एडीएम सिटी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। 

भाकियू हरपाल गुट ने उद्यान पार्क में धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जबकि भाकियू स्वराज के कार्यकर्ताओं ने खुशीपुर कासिमपुर पावर हाउस में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदायूं में हिरासत में लेने के विरोध में अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन को लेकर पुलिस व एलआईयू किसान संगठनों के संपर्क में रही। उन्हें आंदोलन न करने को कहा गया, न मानने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें