फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : किसानों ने किया एलान, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को जिले में नहीं घुसने देंगे

विज्ञापन
अलीगढ़ : गांव बाढ़ोला हाजी में साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते इं. आर? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में जर्जर साथा चीनी मिल की नई यूनिट के लिए बजट की आस टूटने से किसानों के तेवर उग्र हो गए हैं। उन्होंने 19 दिसंबर को नुमाइश के उद्घाटन के लिए आ रहे प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को जनपद में न घुसने देने का एलान किया है। साथ ही 20 दिसंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान नेताओं ने कहा है कि वे हाइवे के रास्तों को जाम करेंगे और दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर धरना देंगे।
इस आशय की घोषणा शुक्रवार को साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की गांव बढ़ोला हाजी में इं. आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी किसान 20 दिसंबर को साथा चीनी मिल की नई इकाई की मांग को लेकर एक जोरदार आंदोलन करेंगे। सुबह 10 बजे बौनेर चौराहे तथा भांकरी से शहर में आने वाले हाईवे के रास्तों को अवरुद्ध करेंगे या फिर दिल्ली हावड़ा मार्ग रेल मार्ग पर धरना देंगे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक वहीं पर आंदोलन होगा। रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अलीगढ़ के किसानों को धोखा दिया है। किसान उन्हें 19 दिसंबर को अलीगढ़ प्रदर्शनी के उद्घाटन में शामिल नहीं होने देंगे। किसान उनके रास्ते को अवरुद्ध करेंगे एवं उनका जोरदार विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से प्रभारी मंत्री ने अलीगढ़ के किसानों को आश्वासन की लॉलीपाप देकर बेवकूफ समझा है। अब किसान शांत नहीं बैठेगा। रोबी ठाकुर ने बताया कि आंदोलन में कम से कम 500 ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। एक ही मांग होगी कि अलीगढ़ में नई साथा चीनी मिल की घोषणा की जाए, नहीं तो किसान घर नहीं जाएगा अगली बैठक 19 दिसंबर को की जाएगी, जिसमें आंदोलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में जैकी ठाकुर, बंटी ठाकुर, बृजेश पाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नेम सिंह सोलंकी, रोहित शर्मा, हेमंत बघेल, चौ. गुलजार सिंह, विनोद सिंह, जहरी सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सतीश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें