गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
- करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी आपूर्ति क्यों नहीं सुधर रही?
- जर्जर केबल और ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद भी फॉल्ट और ट्रिपिंग क्यों हो रही है?
- अगर काम हुआ है तो ट्रांसफॉर्मर और लाइनें बार-बार क्यों जवाब दे रही हैं?
- ट्रांसफॉर्मरों में तेल की कमी जैसी समस्याएं अभी भी क्यों सामने आ रही हैं?
दावों के विपरीत है जमीनी हकीकत
जिले के कई इलाकों में दिन में कई बार बिजली ट्रिप कर रही है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में तो घंटों की कटौती आम बात हो गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने, लो-वोल्टेज और तेल की कमी जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जबकि विभाग इन पर सुधार का दावा करता है। लोगों का कहना