शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जिस निर्माणाधीन मकान में हत्या हुई है, उसे तुरंत ध्वस्त किया जाए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवार में पत्नी पूनम, एक बेटा पंकज और एक बेटी है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का कारण जमीन और रुपयों का लेनदेन सामने आया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित तहरीर का इंतजार है, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।