फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: 19 साल से संपत्ति कर नहीं दे रहा नुमाइश प्रशासन, 13.31 करोड़ का नोटिस जारी

Thu, 24 Jul 2025 05:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नुमाइश मेला प्रशासन वर्ष 2005-2006 से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहा है। अलीगढ़ नगर निगम ने नुमाइश प्रशासनर को 13.31 करोड़ रुपये का नोटिस  थमा दिया है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश का मुख्य प्रवेश द्वार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) समिति 19 साल से संपत्ति कर नहीं दे रहा है। लगातार नोटिस के बावजूद कर जमा नहीं कराने पर नगर निगम ने डीएम को 13.31 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। इसमें 31 जुलाई तक भुगतान करने पर छूट की बात कही गई है।

विज्ञापन


नुमाइश मेला प्रशासन वर्ष 2005-2006 से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहा है। नगर निगम के अनुसार नुमाइश मेला शहर का एक प्रमुख आयोजन है। इससे होने वाली आय और संपत्ति के उपयोग के लिए कर जमा करना अनिवार्य है मगर मेला प्रशासन ने इसकी अनदेखी की। नोटिस में बकाया राशि को जल्द जमा करने की चेतावनी दी गई है।

कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि संपत्ति कर शहर की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, सफाई और जलापूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। बकाया कर की वसूली से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। 31 जुलाई तक ऑफलाइन भुगतान करने पर 12 और ऑनलाइन करने पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें