फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Balloon: एएमयू ने छोड़ा 25वां मौसम गुब्बारा, नूंह में गिरा, उड़ानें तीन घंटे रहीं डायवर्ट

Thu, 24 Jul 2025 04:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्ष 2024 से अब तक कुल 24 मौसम गुब्बारे छोड़े गए थे। इन गुब्बारों के जरिये किस महीने में मौसम का तापमान, आर्द्रता और दबाव कैसा रहा, इस बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
एएमयू के भूगोल विभाग की छत से मौसम गुब्बारा छोड़ते परियोजना समन्वयक प्रोफेसर अतीक अहमद आदि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने बृहस्पतिवार को 25वां मौसम गुब्बारा छाेड़ा। यह 28 किमी की ऊंचाई पर जाकर हरियाणा के नूंह में गिरा। गुब्बारा जैसे-जैसे ऊपर जाता रहा, वैसे-वैसे मौसम में बदलाव होता रहा है। इसके लिए अलीगढ़, जेवर व इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लगभग तीन घंटे तक उड़ानें डायवर्ट रहीं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग की छत से बुधवार को दोपहर 2.55 बजे गुब्बारा छोड़ा गया। परियोजना के समन्वयक प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि गुब्बारा छोड़ने के लिए इंदिरा गांधी, जेवर और अलीगढ़ एयरपोर्ट के अधिकारियों से एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति मांगी गई थी। वहां से अलीगढ़ के 100 किमी के रेडियस में उड़ानें डायवर्ट कर अनुमति दी गई। गुब्बारा और इसमें लगा उपकरण रेडियोसोंड हरियाणा के गांव नूंह में गिरा है।

परियोजना के उप समन्वयक डॉ. सैयद कौसर शमीम ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 24 मौसम गुब्बारे छोड़े गए थे। इन गुब्बारों के जरिये किस महीने में मौसम का तापमान, आर्द्रता और दबाव कैसा रहा, इस बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में होता रहा बदलाव
किमी        तापमान

2.065        22.13 डिग्री सेल्सियस
3.016        17.02 डिग्री सेल्सियस
28.000      81 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें