फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में हुई रस्साकसी प्रतियोगिता

विज्ञापन
रस्साकसी प्रतियोगिता में रस्सा खींचती फिटनेस प्वाइंट की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नुमाइश के स्पोर्ट्स प्रदर्शनी के अंतर्गत शुक्रवार को रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे जीतने के लिए विभिन्न टीमों ने खूब जोर आजमाइश की। यहां सह निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। महिला वर्ग में अलीगढ़ वेटलिफ्टिंग क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

रस्साकसी प्रतियोगिता का समापन भी शुक्रवार को हो गया। निर्णय के मुताबिक सीनियर पुरुष वर्ग में जादौन क्लब प्रथम, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर महिला वर्ग में अलीगढ़ वेटलिफ्टिंग क्लब प्रथम व उत्तर प्रदेश महिला टीम द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज प्रथम और चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मानव उपकार संस्थान के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी, प्रदीप पाराशर, प्रशांत शर्मा, मुजाहिद असलम, योगेश कुमार शर्मा, नीति सिंह, रेनू शर्मा, कंचन राघव, मीनू राजपूत, नाजिम चमन, शोएब, रोहित, शाहिद, रस्साकसी संघ के सचिव तस्लीम मुख्तार आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका यूनुस खान, वलीउज्जमा खान एवं जावेद खान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें