फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी नाइट में एडी नागर के गीतों पर थिरके युवा

विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर हरियाणवी नाइट में प्रस्तुति देती आईजी पीयुष मोर्डिया की बेटी सारन्या - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शुक्रवार को कोहिनूर मंच पर हरियाणवी नाइट में सिंगर एडी नागर ने हरियाणा के साथ-साथ पंजाबी और पॉप गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस दौरान आईजी पीयूष मोर्डिया की बेटी सारन्या मोर्डिया ने भी नृत्य कर मन मोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के साथ यह भी लगा कि संगीत को भाषाओं में नहीं बांधा जा सकता। भाषा कोई भी हो, संगीत के साथ लयबद्ध होकर वह दिल को छू लेती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी, एडीएम वित्त विधान चंद्र जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सबसे पहले आईजी पीयूष मोर्डिया की बेटी सारन्या मोर्डिया ने सांस्कृतिक लोक गीत नंदलाला कन्हैया तू सोजा पर अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति पर सारन्या ने खूब वाहवाही लूटी।
करीब 10 बजे मंच पर मशहूर गायक एडी नागर ने प्रवेश किया तो पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। एडी नागर ने सबसे पहले मैं बन गया जेंटलमैन प्रस्तुत किया जिसे सुनने वालों ने खूब सराहा। इसके बाद छोरा मैं हरियाणे का, हट जा ताऊ, मैं इश्क का राजा हूं, चांदी सा बदन तेरा, सारी सारी रात क्लब में नाच नाच कर आग लगा रही है, जैसे एक के बाद एक गीत प्रस्तुत करके पूरे माहौल को खुशनुमा कर दिया। कोहिनूर पंडाल में देर रात तक सुनने वाले एडी नागर की आवाज और अंदाज के साथ आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

एडी नागर ने कहा, उत्तर प्रदेश की धरती को नमन करते हैं
अलीगढ़। मंच पर आए गायक एडी नागर ने कहा कि यह हरियाणवी नाइट जरूर है लेकिन वह उत्तर प्रदेश के हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस को सलाम करते हैं और उत्तर प्रदेश प्रशासन को नमन करते हैं। उत्तर प्रदेश महान कलाकारों की और महान विभूतियों की धरती रही है।

कोहिनूर मंच पर आयोजित हरियाणवी नाइट में प्रस्तुति देते ऐडी नागर।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें