फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रेस्टोरेंट में जाने के बदले पैकिंग-होम डिलिवरी पर जोर

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट स्थित रेस्टोरेंट में मौजद लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के करीब 50 प्रतिशत रेस्टोरेंट खुल गए हैं। लेकिन अभी ग्राहक रेस्टोरेंट में जाकर खाने के बदले पैकिंग एवं होम डिलिवरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की मांग पर जिला प्रशासन ने होटल एवं रेस्टोरेंट खोलने का समय शाम 7 बजे से बढ़ाकर रात्रि 9 बजे तक कर दिया है। अब होटल एवं रेस्टोरेंट दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगे। मंगलवार को बढ़े हुए समय का पहला दिन था लेकिन रिस्पांस बहुत अच्छा नहीं रहा।
इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि मंगलवार को सप्ताहिक बंदी होती है और लोग घर से कम निकलते हैं। हालांकि रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए कुर्सी-टेबल दूर-दूर कर दी गई हैं। बीच में भी खाली स्थान छोड़ा गया है। कुछ रेस्टोरेंट में ग्राहक को प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री विवेक बगाई ने बताया कि पहले दिन पैकिंग एवं होम डिलिवरी का ही काम हुआ। बर्थडे, मैरेज डे एवं अन्य पार्टी के लिए लोगों ने आर्डर दिए। सामान्य ग्राहक बहुत कम पहुंचे। सेंटर प्वाइंट के रेस्टोरेंट संचालक दीपक गर्ग ने बताया कि मंगलवार होने के कारण आज कम लोग आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें