फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर भक्त कर सकेंगे भोले का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड 19 महामारी के चलते शासन ने इस बार छह जुलाई से 20 अगस्त तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी है। मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि श्रद्धालु मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देशित किया है कि मंदिरों में जलाभिषेक करने की परंपरा को बनाए रखते हुए भक्तगण समूह में न आएं। जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं को स्थानीय स्तर पर उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से सभी को सुरक्षित रखने के लिये कांवड़ संघ, धर्मगुरुओं और संतों से कांवड़ यात्रा आयोजित न करने के संबंध में शासन द्वारा सहमति प्राप्त कर ली गई है। स्थानीय जिला प्रशासन भी धर्मगुरुओं एवं संतों से अनुरोध कर स्थानीय स्तर पर अपील जारी कराए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा स्थगन के संबंध में एवं दो गज की दूरी-मास्क जरूरी नारे का निगरानी समितियों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें