अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का अलग ही अंदाज है। आज सरकारी अवकाश होते हुए भी डीएम कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पर यह देखकर सभी अचंभित रह गए। डीएम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण् किया।
अलीगढ़ के डीएम इन्द्र विक्रम सिंह गुरू गोबिंद सिंह जयंती की सरकारी छुट्टी है। इसके बावजूद भी डीएम कलक्ट्रेट पहुंचे और परिसर के जीर्णोद्वार एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस पर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने बडे ही सरल अंदाज में कहा कि कलेक्ट्रेट एक मंदिर के समान है। जिस तरह से ईश्वर की आराधना किए बिना दिन आरम्भ नहीं होता, ठीक उसी प्रकार से कलेक्ट्रेट आए बिना मन नहीं लगता ।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिये कर्म ही पूजा होनी चाहिए। जीवन है तो काम है और जब काम करेंगे तभी फल मिलेगा। मेरे लिए अवकाश कोई मायने नहीं रखता है। इस दौरान एसडीएम के बी सिंह एवं नाजिर मौजूद रहे।