फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 50 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी, होंगे विकास कार्य

Sat, 22 Nov 2025 03:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सदस्यों ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गईं हाई-मास्ट लाइटें अक्सर खराब पड़ी रहती हैं, जिससे उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सांसद सतीश गौतम संबोधित करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जिला पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 50 करोड़ रुपए के  बजट को सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई है। इस अनुमोदित बजट में से, अगले वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत क्षेत्र में 44 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन

 
बजट पर मुहर लगने के साथ ही, बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और क्रियान्वयन को लेकर  सवाल उठाए। सदस्यों ने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गईं हाई-मास्ट लाइटें अक्सर खराब पड़ी रहती हैं, जिससे उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने अपनी चिंताओं को प्रमुखता से रखते हुए अधिकारियों से इन समस्याओं के त्वरित निवारण और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की इस  बैठक में जिले के सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अलावा, बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल लाला और वरिष्ठ भाजपा नेता श्यौराज सिंह सहित अन्य  भी  उपस्थित रहे। इन नेताओं ने बजट अनुमोदन की प्रक्रिया को सराहा और ग्रामीण विकास की दिशा में तेजी लाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें