फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शहर से बाहर किए जाएंगे डीजल इंजन वाले ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रदूषण कम करने के लिए एक और कवायद की जा रही है। दिल्ली, लखनऊ, आगरा जैसे शहरों की तर्ज पर अलीगढ़ शहर से डीजल चालित ऑटो बाहर किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत प्लान तैयार हो रहा है। वहीं, दिल्ली की तर्ज पर 15 साल पुराने वाहनों को भी हटाने की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। डीजल इंजन वाले ऑटो की जगह सीएनजी चालित ऑटो को शहर की सड़कों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, जिले में वर्तमान में 2790 टैंपो/ऑटो पंजीकृत हैं। इनमें से 2723 डीजल चालित, 28 पेट्रोल चालित, 59 एलपीजी चालित हैं। डीजल चालित वाहनों से सीएनजी की अपेक्षा अधिक प्रदूषण होता है। नगर निगम शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 40 चौराहों पर प्रदूषण मापने के लिए सिस्टम लगा रहा है। इनसे अलग-अलग इलाकों का एक्यूआई मापा जा सकेगा। साथ ही शहर में दस बड़े चौराहों/स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इनको कमांड कंट्रोल सिस्टम से संचालित किया जाएगा। इन डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ ही पर्यावरण प्रदूूषण से बचाव को जागरूक किया जाएगा। इस सिस्टम के तैयार होते ही प्रदूषण का डाटा प्रशासन के पास आने लगेगा। शहर की वर्तमान दशा को देखते हुए अभी से डीजल संचालित ऑटो को बाहर कराने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
आरटीओ प्रर्वतन फरीदउद्दीन ने बताया कि मेट्रो शहरों से लेकर उत्तर प्रदेश के ही तमाम बड़े शहरों में डीजल/पेट्रोल संचालित ऑटो/टैंपों को शहर से बाहर कर दिया गया है। वहां वह सिर्फ देहात में ही चल रहे हैं। यहां भी आने वाले समय में यह प्लान शत-प्रतिशत तौर पर लागू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें