फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मंडी शुल्क के विरोध में बंद रही धनीपुर मंडी

Fri, 10 Jul 2020 08:11 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
dhanipur mandi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंडी परिसर के अंदर मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को धनीपुर मंडी बंद रही। इस दौरान समूचे अनाज मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। किसान आये और बिना माल बेचे वापस लौट गए। शनिवार को भी हड़ताल है, जबकि रविवार का अवकाश, ऐसे में अब सोमवार को ही मंडी खुलेगी।
विज्ञापन



मंडी परिसर के अंदर मंडी शुल्क के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन ने प्रदेश भर में मंडियां नौ से ग्यारह जुलाई तक बंद रखने का आह्वान किया था, लेकिन धनीपुर मंडी आढ़तियों ने सूचना देरी से मिलने के कारण नौ जुलाई को हड़ताल में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इससे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन इन लोगों ने बृहस्पतिवार को मंडी आढ़तियों से संपर्क कर उन्हें मनाया। तब कहीं जाकर वे शुक्रवार से बंदी के लिए माने। गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश लोधी ने बताया कि शुक्रवार को धनीपुर गल्ला मंडी पूरी तरह बंद रही है। बंदी शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें