फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आगरा के लिए बसों व ट्रेन में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़ तुंडला पैसेंजर ट्रेन के चारो तरफ से घेरकर ट्रेन म? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधीपार्क बस स्टैंड पर शनिवार को पूरे दिन आगरा जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। घंटों इंतजार के बाद पहुंची बसों में सीट के लिए जबरदस्त मारामारी रही, जबकि कई यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजे टूंडला ईएमयू ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जल्दबाजी में यात्रियों ने नियमों को ताक पर रखकर रेलवे लाइन क्रॉस की और दूसरी तरफ से चढ़े। कई यात्री तो लटककर सफर करते दिखे।
गांधीपार्क बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे से आगरा जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी। एक-दो घंटे तक हालात सामान्य रहे। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी तो व्यवस्था लड़खड़ा गई। बस स्टैंड प्रभारी ने किसी तरह बसों की व्यवस्था कराई, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे बसों में सीटें कम पड़ गईं।
विज्ञापन

बस में चढ़ने के लिए 50 से 60 यात्री दौड़ लगाते दिखे। कुछ लोग दरवाजे से घुसने का प्रयास करते तो कई लोग खिड़कियों से अंदर घुसते। सीट पाने के लिए मारामारी रही। आलम यह रहा कि यात्री खड़े खड़े सफर करने को तैयार थे। लेकिन बस भर जाने के चलते परिचालक गेट बंद कर लेते।
यात्रियों ने घंटों इंतजार किया। लेकिन बुजुर्गों, महिलाओं ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। पूरे दिन आगरा रूट की बसों में चढ़ने के लिए यात्री धक्कामुक्की करते रहे।
शाम को टूंडला जाने वाली ईएमयू ट्रेन आई तो कई यात्री अलीगढ़ जंक्शन पहुंच गए। यहां प्लेटफार्म पर अधिक भीड़ होने के चलते यात्रियों ने नियमों को ताक पर रखकर रेलवे लाइन क्रॉस की और ईएमयू के दूसरी तरफ से चढ़े। कई यात्री ट्रेन में लटककर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें