फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में बर्बरता की हदें पार, शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर के सिर में ठोक दीं कीलें; चप्पल से पीटा

Mon, 18 May 2026 03:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी के अलीगढ़ में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर किशोर के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि दबंग ने पहले किशोर की पिटाई की, इसके बाद उसके सिर में कीलें ठोक दीं। चौकी पहुंचे किशोर ने दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना रोरावर इलाके के गांव शाहपुर कुतुब में शनिवार को शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर किशोर को गांव के ही दबंग युवक ने पहले चप्पलों से बेरहमी से पीटा और बाद में अपने घर के अंदर ले जाकर उसके सिर में कीलें ठोक दीं। 
विज्ञापन




गंभीर हालत में किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल बंशीधर पांडेय ने बताया कि जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव शाहपुर कुतुब निवासी धर्मवती देवी ने बताया कि उनका नाती मनीष पुत्र रामवीर शनिवार को घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए नाती से 200 रुपये मांगने लगा। 

मनीष के मना करने पर आरोपी भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मनीष को जबरन अपने घर के अंदर ले गया, जहां उसके सिर में लोहे के छह कीलें ठोक दीं। मनीष के सिर से काफी खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ भाग गया।

घटना के बाद घायल अपनी दादी धर्मवती देवी के साथ पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि चौकी पर मौजूद दरोगा ने उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे खून से लथपथ मनीष को थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया। 

 
विज्ञापन

इसके बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, कोतवाल बंशीधर पांडेय ने बताया कि घायल किशोर का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें