फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः युवती से छेड़खानी के विरोध में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
पथराव के बाद घटना स्थल पर पड़ी ईटें । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड की साकेत विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात युवती से छेड़खानी के विरोध में भाई से मारपीट कर दी और इसे लेकर पथराव तक हो गया। खबर पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर तितर-बितर हो गए। मारपीट में युवती का भाई घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि कॉलोनी में रहने वाली युवती देर रात घर के बाहर गाय को बचा हुआ खाना देने आई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इस खबर पर युवती के भाई ने आकर विरोध दर्ज किया तो वहां आरोपी पक्ष ने मारपीट कर दी। इसे लेकर युवती पक्ष के अन्य लोग भी आ गए और दोनों ओर से पथराव हो गया। इस दौरान कई मकानों और युवती के मकान के शीशे तक टूट गए। अफरा-तफरी के बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घर में लूट के इरादे से घुसे, पथराव
महुआ खेड़ा की प्रभात नगर कॉलोनी में देर रात बंटी सिंह के मकान में कुछ लोग घुस गए। जब परिवार वालों ने उनके बेवजह घर में घुसने का विरोध किया तो वे आक्रामक होने लगे। इस पर परिवार वाले माजरा समझ गए और एक युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर लिया। इस पर हमलावरों ने घर पर पथराव कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। इस बीच पकड़ा गया युवक बाहर निकल आया और सभी लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें