फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से फरार जहरखुरान चढ़ा जीआरपी के हत्थे, भेजा जेल

Sat, 28 Nov 2020 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
जेल - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस थाना अलीगढ़ की टीम ने 20 साल से फरार एक जहरखुरान को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी 20 साल से दिल्ली में रहकर अपनी पहचान छुपाते हुए टैक्सी चला रहा था। अपराधी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जीआरपी थाना इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक अभियुक्त मुन्ना उर्फ सलाहुद्दीन पुत्र साबिर निवासी मकान नंबर 44, गली नंबर-1 जी ब्लॉक थाना कालिंदी कुंज दिल्ली के खिलाफ 20 वर्ष पहले जहरखुरानी व चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। कई बार जीआरपी ने उसकी तलाश की कोशिश की। मगर, सुराग नहीं लगा।

पिछले दिनों दनकौर चौकी प्रभारी एसआई प्रहलाद सिंह को उसके दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाने की सूचना मिली। करीब एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद बृहस्पतिवार रात को उसे दिल्ली जाकर दबोच लिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई प्रहलाद सिंह, सिपाही रवीश कुमार, माहुल कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें