फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाने को लेकर मां से विवाद, किशोरी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल की एक किशोरी ने रविवार रात को मां से खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव कमरे में पंखे से लटका देख परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शाहजमाल के रहने वाले युसुफ पेंटर के परिवार में पत्नी व छह बच्चे हैं। बेटी सना(17) से मां ने खाना बनाने को कहा तो इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सना अपने कमरे में गई और पंखे पर फंदा लगा कर लटक र्गई।
काफी देर तक बेटी के कमरे से बाहर न आने पर परिवार वाले उसे देखने पहुुंचे तो शव फंदे पर लटका मिला। शव देख चीखपुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। इधर, थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की पुष्टि होने पर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। देहली गेट एसएचओ धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि मां के डांटने पर किशोरी ने आत्महत्या की है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव परिवार वालों को दे दिया है। किसी ने अभी मामले में तहरीर नहीं दी है। परिवार के सदस्य घटना से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें