फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी संग दो युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। बुधवार शाम लगभग चार बजे वह बड़ी बेटी को दवा दिलवाने कस्बा गई हुई थी। उसकी छोटी बेटी घर पर अकेली थी। तभी हिमांशु और कन्हैया घर में घुस आए। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। जब महिला घर पहुंची तो किशोरी ने आपबीती बताई। उसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। किशोरी की मां ने हिमांशु और कन्हैया के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 452, 323, 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें