मारपीट में घायल संजीव वार्ष्णेय, सत्येंद्र वार्ष्णेय।
- फोटो : CITY OFFICE
देहली गेट इलाके में सोमवार देर शाम बाइक टकराने के विवाद में हुए झगड़े में मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में घायल एक पक्ष पहले जिला अस्पताल पहुंच गया और दूसरा पक्ष भी कुछ देर बाद आ गया। यहां भी दोनों में मारपीट हो गई।
बताया गया है कि नगला मसानी का शिवम यादव सोमवार रात गूलर रोड गली नंबर एक में से होकर घर लौट रहा था। तभी बाइक टकराने के विवाद में उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान लाठी डंडे चले और मारपीट हुई। इस झगड़े में एक पक्ष से शिवम, मोनू और दूसरे पक्ष से सत्येंद्र वार्ष्णेय जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। सत्येंद्र पक्ष का आरोप है कि उन्हें व उनके साथियों को दूसरे पक्ष ने जिला अस्पताल में भी पीट दिया। हालांकि किसी तरह मसला वहां शांत हुआ। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।