फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबाजी में लड़ाई, गोली चलाई, निर्दोष ने जान गंवाई

विज्ञापन
मृतक सरफरुद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
कस्बे के पुरानी तहसील रोड पर रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो गुटों में रंगबाजी को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान गोलियां चलने से दुकान में काम कर घर लौट रहे एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई। आरोपी वहां से भाग निकले। देर रात इगलास कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव विसाहुली निवासी सफरुद्दीन (45) पुत्र बरसात अली कस्बे के पुरानी तहसील रोड स्थित कपड़ा सिलाई की दुकान पर काम करते थे। रविवार की शाम काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी तहसील रोड पर दो गुटों में रंगबाजी को लेकर झगड़ा हो रहा था। बताते हैं कि झगड़े के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली सफरुद्दीन के सिर में लगी।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों गुट एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाल रामसिया मौर्य, एसएसआई सुधीर सिंह, कस्बा इंचार्ज सौदान सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल रामसिया मौर्य के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्राम प्रधानपति अजय चौधरी व रामजीलाल शर्मा के साथ मृतक का भाई और बेटे इगलास कोतवाली में देर रात पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें