फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ टाइगर्स ने स्पार्टन्स को चार विकेट से हराकर जीती सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा मेमोरियल अंडर -14 वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ टाइगर्स ने अलीगढ़ स्पार्टन्स को चार विकेट से पराजित कर 2-1 से सीरीज जीत ली।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर टाइगर्स के कप्तान सचिन भारती ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। स्पार्टन्स की पूरी टीम 12.4 ओवर में 62 रन पर आउट हो गई। पीयूष गुप्ता ने 15 रन, नमन शर्मा और हर्ष हैप्पी ने 12-12 रन बनाए। टाइगर्स की ओर से मनुराज जाधव, उत्कर्ष गुप्ता व सचिन भारती ने दो-दो विकेट लिए । 63 रन के छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए टाइगर्स की टीम के 25 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। उसके बाद कप्तान सचिन भारती व वंश यादव ने मोर्चा संभाला और 12.2 ओवर में टाइगर्स ने छह विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। लकी कुमार ने 15 रन, सचिन ने नाबाद 17 रन व वंश यादव ने 10 रन की पारी खेली। स्पार्टन्स के अंश गुप्ता, नमन शर्मा व पीयूष गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए । सचिन भारती को मैन ऑफ द मैच व पीयूष गुप्ता को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग लक्ष्य जैन व अनमोल वार्ष्णेय ने की। स्कोरिंग कुशाल गंभीर ने की। एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर पुरुषोत्तम वार्ष्णेय, तरुण पवरेजा, संजय जैन, नरेश कुमार, विकास सक्सेना, अजय शर्मा, मोहन वार्ष्णेय, विशाल सक्सेना, ईश्वरी राठौर, प्रशांत माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें