फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना वायरस हॉस्पिटल बना दीनदयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अकराबाद से कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आने के बाद पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय अब कोरोना अस्पताल में तब्दील हो गया है। यहां पर सिर्फ डायलिसिस एवं सिटी स्कैन की सेवा जारी है। संक्रमण के संभावित खतरों को देखते हुए अन्य मरीजों के लिए अस्पताल का दरवाजा बंद कर दिया गया है।
अकराबाद से संदिग्ध मरीज आने के बाद मास्टर प्लान के अनुसार जनपद में काम शुरू कर दिया गया है। मरीज पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। वह ठीक है और जांच के लिए उसका स्वाब जेएन मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा गया है। इस केस के आने के बाद दीनदयाल चिकित्सालय को लेवल टू यानी कोरोना अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। आज सुबह में ही अस्पताल का गेट बंद कर कोरोना वायरस हॉस्पिटल का बैनर लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध मरीज की तीसरी रिपोर्ट आने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि अब सिर्फ कोरोना के पॉजिटिव केस यहां लिए जाएंगे। इमरजेंसी व अन्य तमाम सेवाएं यहां रोक दी गई हैं। इसका उद्देश्य यह है कि कोरोना का संक्रमण दूसरे लोगों तक नहीं फैले। यहां पर सिर्फ डायलिसिस एवं सिटी स्कैन सेवा जारी है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि अब संदिग्ध मरीजों को राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं हरदुआगंज सीएचसी में क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं से सैंपल लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा। पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय ड्यूटी करने वाले चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ 15 दिन घर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें