श्रीराम बैक्यूट हॉल में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सर्व समाज ने भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपी है, निश्चित रूप से राष्ट्रीय हितों व जनता के हितों की रक्षा करेंगे।
शहर विधायक मुक्ता राजा ने ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। कोल विधायक अनिल पाराशर ने ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया। अपनी जीत का श्रेय समस्त समाज की जनता को दिया और जनहित में कार्य करने का आश्वासन दिया।
सांसद सतीश गौतम, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय, बेसिक शिक्षा उप्र राज्यमंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, भाजपा के बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सत्यकांत भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा प्रधानजी, भूदत्त मिश्रा, केएस शर्मा, कामेश गौतम, दयाशंकर शर्मा, योगेश गौड़, जीएस गौतम, प्रमोद शर्मा, सुरेश गौड़, विशम्भर दयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।