फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नर खैर-जट्टारी मार्ग पर जाम से बिफरीं, बोलीं- आंखें बंद करके नहीं बैठ सकती

Mon, 25 Aug 2025 02:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर-जट्टारी मार्ग पर जाम को लेकर अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह भड़ग गईं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने और खैर-जट्टारी में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यहां सिपाहियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ कमिश्वर संगीता सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर-जट्टारी मार्ग पर लगने वाले जाम से मंडलायुक्त संगीता सिंह बिफर गईं। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि वह जनता को जाम में फंसा हुआ देखकर बाईपास परियोजना के पूरा होने तक आंखें बंद करके नहीं बैठ सकते। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने और खैर-जट्टारी में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यहां सिपाहियों की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन


खैर-जट्टारी और अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक हुई। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने बताया कि खैर के अंदर होकर जाने वाले एनएचएआई के मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से जाम की समस्या रहती है। लोक निर्माण विभाग ने हल्के वाहनों के लिए पथवारी मार्ग हर गोविंद स्कूल तक बाईपास बनाया है, जिसका पैचवर्क खराब हो चुका है। नगर पालिका की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने बैठक में अनुपस्थित रहे अधिशाषी अभियंता से जवाब मांगा है और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
उपजिलाधिकारी खैर ने बताया कि दोनों कस्बों से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की है। मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को तीन दिन में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण को समाप्त करने के निर्देश दिए। खेरेश्वर धाम से खैर-जट्टारी तक डिवाइडर पर 30 हजार पौधे रोपे जाएंगे। सोफा नगलिया पर नाला निर्माण बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें