शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया है। कठपुला पर आरजीबी ट्यूब लाइट, सराफा बाजार में रंगीन एलईडी झालर और अग्रसेन चौक से गांधी पार्क चौराहे तक रनिंग डिजाइनिंग वॉल बनाई गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली पर अलीगढ़ शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मार्गों और शासकीय भवनों पर आकर्षक विद्युत सजावट कराई गई है।
विज्ञापन
सेंटर पॉइंट चौराहे पर सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बटन दबाकर शहर में की गई लाइटिंग का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अलीगढ़ के विकास और बदलाव के लिए महापौर और नगर आयुक्त बधाई के पात्र हैं। महापौर ने कहा कि नगर निगम इस बार दिवाली को भव्य उत्सव के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि दिवाली पर शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया है। कठपुला पर आरजीबी ट्यूब लाइट, सराफा बाजार में रंगीन एलईडी झालर और अग्रसेन चौक से गांधी पार्क चौराहे तक रनिंग डिजाइनिंग वॉल बनाई गई है। सेंटर पॉइंट चौराहे के चारों ओर मल्टीकलर एलईडी हैंगिंग सीलिंग और डेकोरेटिव झालर लगाई गई हैं।
अब्दुल करीम चौराहे से मीरी लाल की प्याऊ तक हैंगिंग प्रॉप्स और एसबीआई चौराहे तक सजावटी झालरों से रोशनी की गई है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई, इंजीनियर राजीव शर्मा, सुशील मित्तल, सुधीर कुमार सिंह, नवाब जावेद सईद, सुरेश बडेरा और विजय अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।