फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्वेटर पाकर बच्चों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विद्या नगर में अमर उजाला फाउंडेशन व पुरातन छात्र समिति द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण करते पदाधि? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन व पुरातन छात्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को समिति के विद्या नगर स्थित कार्यालय में मास्टर श्याम कृष्ण वार्ष्णेय की पुण्यतिथि पर 50 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर उनके चेहरे खिल गए। मास्टर श्याम कृष्ण वार्ष्णेय की पत्नी रामवती देवी ने बच्चों को सफल और अच्छा इंसान बनने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री प्रदीप ख्यालीराम ने समिति से जुड़े हुए हर टॉपर विद्यार्थी को उनके जन्म दिवस पर एक किलो केक देने का वादा किया। संचालन समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त व अंशिका मिश्रा ने किया। सुनीता के गुप्त ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राजेंद कुमार वार्ष्णेय, मुकेश कुमार अग्रवाल, अतुल, खुशबू, साक्षी सैनी, झलक गुप्ता, पलक, कशिश, पूनम, मारिया, भावना, शिवांशु, शिवम, विशाल, नंदिनी, कुमकुम, शीतल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें