अलीगढ़ के नवागत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने 20 जनवरी को विकास भवन स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीवीओ डॉ. एके सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। सीवीओ ने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी।