विश्व हिन्दू महासंघ ने खैराबाद में 250 कंबल वितरित किए और भंडारे का अयोजन किया। साथ ही संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अतरौली की खैराबाद में विश्व हिन्दू महासंघ ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम प्रदेश मंत्री राजकुमार पाठक,एटा से ब्रज संभाग प्रभारी दिलीप पचौरी,दीपक दीक्षित जिला उपाध्यक्ष,हरिगढ़ मंडल प्रभारी आशीष कौशिक का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
जिला कार्यकारिणी ने खैराबाद मैं 250 कंबल वितरित किए व भंडारे का आयोजन किया। युग त्यागी को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ आकाश शास्त्री ने सभी कहा कि आज हिंदू जातियों में बंट गया है, सभी को एक होने की आवश्यकता है।
धर्माचार्य गोपाल दास महाराज जी ने सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है, का खंडन कर विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष हाथरस भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि योगी आदित्य नाथ आने वाले समय के प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान जिला प्रभारी हाथरस विशाल वार्ष्णेय,जिला प्रभारी एटा दीपक कुशवाहा, जिला सह प्रभारी अजय प्रधान, शिक्षक संघ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर,जिला प्रभारी युवा प्रकोष्ठ राम वर्मा,जिला प्रभारी मातृशक्ति प्रकोष्ठ पूनम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा,जिला मंत्री विशाल पाथरे का भव्य स्वागत किया।