फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्कूल वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में स्कूल वाहन चालकों के चरित्र का सत्यापन प्रारंभ हो गया है। 200 से अधिक स्कूल बसों के कागजात पूरे कराने के लिए नौ दिनों का समय शेष है। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर समय से कागजात पूरे कराने के लिए कहा है। बताया कि आठ दिसंबर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि कोरोना काल के चलते वाहनों के प्रपत्रों को पूरा कराने के लिए लगातार छूट दी जा रही थी, जो 31 अक्तूबर को पूरी हो चुकी है। 200 से अधिक स्कूल वाहन ऐसे हैं, जिनके फिटनेस, पॉल्यूशन जैसे कागजात पूरे नहीं थे। इनको 15 दिन का समय दिया गया है। सात दिसंबर तक हर हाल में कागजात पूरे करने के निर्देश स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को दे दिए गए है।
साथ ही बताया कि कार्यालय में स्कूली वाहन चालकों के लाइसेंस की फोटोकॉपी जमा हो रही है। इनके चरित्र का सत्यापन प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को खुद कराना है। साथ ही चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट कार्यालय में जमा करानी है। उन्होंने कहा कि खराब चरित्र वाले चालक अगर स्कूली वाहन चलाते मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें