फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गल्ला व्यापारी के घर लाखों की लूटपाट और हत्या कर फरार हुए आरोपी

Mon, 16 Sep 2019 01:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के छर्रा कस्बा में एक व्यापारी के घर में लूटपाट की गई है। आरोपियों ने लूटपाट के साथ ही व्यापारी की हत्या भी कर दी है। यह मामला अलीगढ़ के छर्रा कस्बा के अतरौली रोड का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि सोमवार सुबह गल्ला व्यापारी सुरेंद्र कुमार गुप्ता के घर में घुस गए और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है, जब व्यापारी सुरेंद्र की पत्नी दूध लेने के लिए गई हुई थीं। घटना के दौरान सुरेद्र घर में अकेले ही थे। मौका पाकर बदमाश घर के पिछले दरवाजे से घुस गए और घर में रखे पैसे और कीमती सामान लूट कर फरार हो गए। 

आरोपी डेढ़ लाख रुपए नगद, 300 ग्राम सोना और ढाई सौ ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए। जब व्यापारी की पत्नी लौटीं तो पति को मृत हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोतवाली मे घटना की तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें