फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बहन की ससुराल में भाई पर हमला, चालक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र की गली नंबर दो में शुक्रवार को पिता व पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ। युवक अपनी बहन के ससुराल आया था। आरोप है कि बहन के देवर व उसके साथियों ने हमला किया। फायरिंग में युवक के चालक को गोली लगी है। आरोपी देवर व उसके पांच साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विनीत शर्मा निवासी राजघाट, बुलंदशहर ने बताया कि उसकी बहन बबिता की शादी 28 जून को क्वार्सी गली नंबर दो निवासी लोकेश के साथ हुई थी। शादी समारोह में बहन की ससुराल पक्ष के लोगों ने छींटाकशी कर दी थी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि तब मामला शांत करा दिया गया था।
शुक्रवार को विनीत बहन को विदा कराने आया था। साथ में पिता भी थे। आरोप है कि तभी बहन का देवर पुष्पेंद्र अपने चार से पांच साथियों के साथ आया और आते ही मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फायरिंग कर दी। गोली पास ही खड़े कार चालक को लग गई। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक आरोपी पुष्पेंद्र और उसके पांच साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें