उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दो महीने से जेल में बंद शराब तस्कर को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनाने का मामला सामने आया है। लिस्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल जिले के भाजपा नेता कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
थाना इगलास क्षेत्र के चंपा कॉलोनी का रहना वाला जितेंद्र दो महीने से अलीगढ़ जिला कारागार में बंद हैं। उसके घर से शराब बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई थी।
वह पहले भी हो हथियारों का प्रदर्शन कर चुका है, जीतेंद्र के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब चार दिन पहले जेल में बंद शराब तस्कर जितेंद्र को भाजपा ने मंडल उपाध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद खलबली मची हुई है।