फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कार सवार युवकों से मारपीट, भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे समेत पांच नामजद, जांच जारी

Sat, 07 Dec 2024 11:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिपाही लखविंदर सिंह अपने साथियों संग दो गाड़ियों से एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात यहां से निकलते समय अलीगढ़-पलवल हाईवे पर राधिका विहार काॅलोनी के पास सड़क पर सामने से एक काले रंग की थार गाड़ी आ गई। आरोप है कि उसमें सवार चार-पांच लोगों ने गाड़ी आगे लगाकर बेवजह मारपीट कर उनकी दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के कस्बा जट्टारी में दो दिन पहले मुरादाबाद से शादी समारोह में शामिल होने आए कार सवार युवकों से मारपीट के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे और मौजूदा ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के पीछे कार को साइड न देने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। कार सवार मुरादाबाद के थे। इनमें एक मुरादाबाद जेल में तैनात सिपाही भी है।

विज्ञापन


जिला कारागार मुरादाबाद में तैनात सिपाही लखविंदर सिंह मूल रूप से टांडा के रहने वाले हैं। लखविंदर के अनुसार वह तीन दिसंबर की रात अपने साथियों संग दो गाड़ियों से जट्टारी के पास जलालपुर स्थित फार्म हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात यहां से निकलते समय अलीगढ़-पलवल हाईवे पर राधिका विहार काॅलोनी के पास सड़क पर सामने से एक काले रंग की थार गाड़ी आ गई। 

आरोप है कि उसमें सवार चार-पांच लोगों ने गाड़ी आगे लगाकर बेवजह मारपीट कर उनकी दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। मारपीट में उनके साथी अंकित, रोहित, हरिगोपाल, पंकज व जयवीर के चोट आई हैं। इस दौरान एक आरोपी यादु प्रधान निवासी नगरिया गौरोला थाना टप्पल को पहचाना है। इस तहरीर पर टप्पल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यादुवेंद्र उर्फ यादु प्रधान भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का भतीजा है और वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दूसरे पक्ष से शेरपुर, पिसावा के निशांत ने तहरीर देते हुए कहा है कि वह अपने साथी कुलदीप व टीकम सिंह संग गाड़ी में सवार होकर शादी से निकले। तभी वे गाड़ी सड़क के सहारे रोककर लघुशंका करने को रुके। इसी बीच पीछे से दो गाड़ियों से आए हमलावरों ने उनके साथ बेवजह लाठी- डंडों से मारपीट की और एक ने पिस्टल से धमकाया । तहरीर में छह लोगों के नाम का जिक्र किया गया है। इनमें मथुरा, नौहझील, एक हाथरस, दो आगरा व एक मुरादाबाद का बताया गया है। मारपीट में तीनों लोगों के चोट आई है।
दोनों गाड़ी आमने- सामने आ गईं थीं। दोनों में गाड़ी पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मुरादाबाद जेल में तैनात लखविंदर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में तथ्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। जिसके अनुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- वरुण कुमार सिंह, सीओ खैर
भतीजे यादु उर्फ यादुवेंद्र के जन्मदिवस पर उसके कुछ दोस्त कार से घर आ रहे थे। रास्ते में साइड देने को लेकर कार सवारों से ग्राम प्रधान भतीजे के दोस्तों का विवाद हुआ था। जिसमें उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी । भतीजा उस वक्त घर पर था। उसे तो घटना के बारे में जानकारी भी नहीं थी। इसके बाद भी उसका नाम फर्जी तरीके से मुकदमे में शामिल कराया गया है। इस मामले में भतीजे के दोस्तों की ओर से भी तहरीर दी गई है। पूरे मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।- कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें