फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महिला के गले से चेन लूट ले गये बाइक सवार

विज्ञापन
चेन छिनैती के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित नर्सिंग होम से अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही दो महिलाओं के गले से बाइक सवार लुटेरों ने महावीर पार्क के समीप शनिवार को चेन लूट ली और फरार हो गये। लु़टेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा विजयगढ़ निवासी काजल गुप्ता की कई दिनों से तबियत खराब थी। शनिवार को वह अपनी ननद दिव्या के साथ दवा लेने रामघाट रोड स्थित देवत्रय अस्पताल आई थीं। यहां से मैरिस रोड स्थित एक नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कराने गई थीं। वहां से दोनों पैदल-पैदल रामघाट रोड आ रही थीं। महावीर पार्क के पास पहुंचते ही पीछे से आये बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर काजल की चेन तोड़ ली और तेजी से फरार हो गये।
महिलाओं ने शोर मचाया तो मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इंस्पेक्टर क्वारसी छोटेलाल ने बताया कि महिला से चेन लूट का मामला सामने आया है। यह घटना पास के सीसी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें