फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आरएसएस के महानगर कार्यवाह एडवोकेट हेमेंद्र कुमार का निधन

Sun, 07 Jun 2020 12:44 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हेमेन्द्र का फाइल फोटो - फोटो : neeraj
विज्ञापन
आरएसएस के महानगर कार्यवाह एवं शासकीय अधिवक्ता राजस्व एडवोकेट हेमेंद्र कुमार का शनिवार सुबह नौ बजे निधन हो गया है। 50 वर्षीय हेमेंद्र किडनी की बीमारी से परेशान थे और लगभग एक पखवाड़े से उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन



उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद सांत्वना देने वालों का तांता लगने लगा, लेकिन कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए संघ नेताओं ने दुख की इस घड़ी में लोगों का घरों पर ही रहने की सलाह दी। यहां तक कि उनके अंतिम संस्कार में भी परिजन और खास मित्र ही शामिल हुए। 


संघ के महानगर प्रचार प्रमुख एवं शासकीय अधिवक्ता एडवोकेट महेश शर्मा ने बताया कि 12 दिन पहले उनको ठा. मलखान सिंह अस्पताल में रक्त चढ़ाया गया था। उसके बाद उनका  डायलिसिस वरुण ट्रामा सेंटर में हुआ था। आराम नहीं मिलने पर गाजियाबाद के आईटीसी हास्पिटल ले जाया गया था। जहां भर्ती होने से पहले उनकी कोरोना जांच हुई। जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। यहां से उनको यशोदा हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ आ गए। 
विज्ञापन



शुक्रवार को बुखार होने और सांस लेने में दिक्कत होने पर उनको वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी राधा, बेटा हिमांशु और मनु हैं। दोनों भाई महेंद्र और नरेंद्र भी यहीं पर है। 


महेश शर्मा ने बताया कि वह  लगभग 30 वर्ष से संघ के साथ जुड़े हुए थे। उनका पूरा परिवार संघ की सेवा को समर्पित है। वह महानगर कार्यवाह, विभाग संपर्क प्रमुख और दोबारा फिर से  महानगर कार्यवाह पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर लोग वरुण ट्रामा पहुंचे। इगलास विधायक राज कुमार सहयोगी घर पहुंचे तो शमशान गृह में कोल विधायक अनिल पाराशर और जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। 


हमने बड़ा भाई खो दिया 
विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ पुष्पेन्द्र पचौरी ने महानगर कार्यवाह हेमेंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बड़ा भाई खो दिया है। वह संघ के सच्चे सिपाही थे। संदीप चाणक्य ने कहा है कि वह कार्यकर्ताओं के लिए सहज और सरल थे। उनके जाने से संघ परिवार को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। 

हेमेंद्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए 
अलीगढ़। आरएसएस महानगर कार्यवाहक शासकीय अधिवक्ता हेमेंद्र कुमार के दिवंगत होने और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की माता के निधन से भाजपा में शोक व्याप्त है। शहर के तमाम भाजपा नेताओं, आनुसांगिक संगठनों से जुड़े लोगों, संघ के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, मोहम्मद औरंगजेब, युवा भाजपा नेता रितेश वार्ष्णेय, राहुल आनंद अनुपम गुप्ता, पंकज सक्सेना, अतुल राजा ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 


बार के सदस्यों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने आरएसएस महानगर कार्यवाहक एवं शासकीय अधिवक्ता राजस्व एडवोकेट हेमेंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने वह बहुत मदुभाषी और सरल व्यवहार से सभी को प्रभावित  करते थे। उनके निधन से एक बड़ी कमी हो गई है। बार के पूर्व उप सचिव,  काउंसलर फैमिल कोर्ट योगेश सारस्वत, एडीजीसी रामकुमार गुप्ता, डीजीसी  सिविल महेश चंद्र शर्मा, डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर, एडीजीसी अमर  सिंह तोमर, एडवोकेट पुष्पलता शर्मा ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें