फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जेई से बाइक सवारों ने की मारपीट, फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में बुधवार की रात घर के बाहर टहल रहे बिजली विभाग के जेई से बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। विरोध पर किसी हथियार से सिर फोड़ दिया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नई आबादी धनीपुर निवासी विक्रम सिंह बिजली विभाग में जेई पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती गभाना बिजलीघर पर है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार चार संदिग्ध घूम रहे थे। उनसे कारण पूछा तो वह आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर धारदार हथियार से सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर वह धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें