नया वित्त वर्ष शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में शुक्रवार को बैंकें आम ग्राहकों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि, क्लोजिंग संबंधित कार्य के लिए सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी। लेकिन बैंक द्वारा होने वाला लेनदेन प्रभावित रहेगा। तीन दिन में एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक सामान्य कार्य के लिए बैंकें एक दिन ही खुलेंगी।
क्लोजिंग से पहले बृहस्पतिवार को बैंकों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। रेलवे रोड स्थित पीएनबी मैन ब्रांच, घंटाघर स्थित एसबीआई मेन ब्रांच, मैरिस रोड स्थित पीएनबी ब्रांच, डीएस कॉलेज स्थित एसबीआई ब्रांच में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। कैश जमा करने के लिए बैंकों में लंबी लाइन लगी गई। कुछ लोगों ने बैंक शाखाओं में लगीं कैश डिपोजिट मशीन से पैसे जमा किए। वहीं एटीएम से रुपयों की निकासी की।