फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोरावर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चार वर्षीय मासूम शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक युवक उसे लालच देकर अपने घर ले गया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गये।
लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। देखते ही देखते राहगीर भी जमा होने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। बाद में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें