फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मडराक पशु मामले में आसना चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मडराक में आसना चौकी पर पशुओं के ट्रक पकड़ने और फिर एक गोशाला के जरिये पशुओं के वापस पशु स्वामियों तक पहुंचने के आरोपों में आसना चौकी प्रभारी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इसी मामले में गोशाला संचालक पर भी दो अलग-अलग पशुओं के स्वामियों की ओर से मुकदमे दर्ज किए गए थे। गोशाला संचालक पुलिस हिरासत में है। अब जांच पूरी हो गई है। संकेत हैं कि सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में आईजी स्तर से हुई शिकायत पर एसपी देहात स्तर से जांच कराई गई। इस जांच में पाया गया कि अनुचित लाभ न मिलने पर पशुओं के ट्रक पकड़कर आसना चौकी से थाने ले जाए गए। वहां से पशु गोशाला संचालक को दिए गए। बाद में पशुओं को वापस करने के नाम पर गोशाला संचालक ने रुपये मांगे। न देने पर जबरन किया गया। इस पूरे प्रकरण में आसना चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें