फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पति से क्षुब्ध सासनी की युवती ने प्रेमी से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से क्षुब्ध सासनी के गांव उसवा की युवती ने घर से भाग कर गांव के ही गैर समुदाय के प्रेमी से शादी रचा ली। बुधवार सायं खैर रोड से गुजरते समय ससुरालीजनों ने दोनों को पकड़कर पीटा और महिला को ले जाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने आकर उन्हें बचाया। देहलीगेट पुलिस ने इस मामले में थाना सासनी पुलिस को सूचना दे दी है। अब सासनी पुलिस निर्णय लेगी कि युवती किसके साथ जाएगी।
विज्ञापन

थाना सासनी क्षेत्र के गांव उसवा की एक युवती का निकाह कुछ महीने पहले थाना देहलीगेट के जंगलगढ़ी हड्डी गोदाम निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति युवती से मारपीट व उत्पीड़न कर रहा था। हालांकि इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। इसके चलते युवती का झुकाव गांव के ही गैर समुदाय के अपने दोस्त से हो गया। कुछ दिन पहले वह उसके साथ भाग गई। इन लोगों ने अलीगढ़ के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और गायब हो गये। बुधवार को दोनों सायं 5.30 बजे खैर रोड होकर कही जा रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे शादी का प्रमाणपत्र लेने आये होंगे। इस बीच ससुरालपक्ष ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई और युवती को खींच कर ले जाने की कोशिश भी हुई।
इस बीच किसी ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती को सूचना दे दी। उन्होंने मौके पर जाकर दोनों को बचाया और थाना देहलीगेट पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर देहलीगेट धीरेंद्र मोहन ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग व पढ़े लिखे हैं। इस मामले में सासनी पुलिस को सूचना दे दी गई है। अब सासनी पुलिस निर्णय लेगी कि युवती किसके साथ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें