फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी कार्यालय के बाबू में कोरोना के लक्षण, सीएमओ ऑफिस में कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल के कार्यालय के एक बाबू में कोरोना के लक्षण हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी भी बीमार हैं। एहतियात के तौर पर एडी कार्यालय एवं सीएमओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का नमूना जांच के लिए लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी को कल बुखार था। दो दिन से वह कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए हैं। उनके ड्राइवर को भी बुखार आया था। एडी कार्यालय के बाबू की तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी चौकन्ना हो गए हैं। इन्हीं लोगों के कंधे पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का भार है। तमाम बातों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं एडी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय के बाबू की तबियत खराब है। दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में उनको क्वारंटीन किया गया है।
नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय में भी एहतियात के तौर पर अधिकारी एवं कर्मचारियों का नमूना लिया गया है। शासन के निर्देश पर कोरोना जांच के लिए ड्राइव चला रहे हैं। उसी के अंतर्गत सभी का नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम में कई अधिकारी एवं कर्मचारी होम क्वारंटीन
नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी होम क्वारंटीन हो गए हैं या कर दिए गए हैं। नगर निगम के एक प्रमुख अधिकारी सहित कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसे देखते हुए 70 से अधिक लोगों का नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। नमूना देने के बाद अधिकारी एवं कर्मचारी क्वारंटीन हैं। नगर निगम के अधिकारी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें